Skip to main content

Birsa Times

शिकारीपाड़ा के पास ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल

शिकारीपाड़ा के पास ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार घायल

शिकारीपाड़ा /दुमका/ आदिवासी एक्सप्रेस
दुमका-रामपुरहाट मार्ग पर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के गणेशपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बिजली विभाग के डिजिटल मीटर लगाने वाले कर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में 2 युवक घायल हो गए हैं जबकि एक को अधिक चोट आई है,

“हादसा शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के गणेशपुर का है, जहां दुमका से शिकारीपाड़ा डिजिटल मीटर लगाने जा रहे बाइक में सवार 2 युवकों को बेकाबू ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक डिजिटल मीटर लगाने का काम करता है ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक को जब्त कर लिया है, जबकि दोनों घायलों को शिकारीपाड़ा CHC में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है”

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि इस मार्ग पर ट्रक चालकों की मनमानी और तेज रफ्तार पर कोई लगाम नहीं है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ट्रकों के रफ्तार पर लगाम लगाई जाए साथ ही ट्रकों को रोककर चालक का ड्रिंकिंग का चेक भी किया जाए, क्योंकि अधिक तर चालक शराब का सेवन कर ट्रक चलाते है जिस कारण ये दुर्घटनाएं हो रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *