Skip to main content

Birsa Times

गोमो RPF की बड़ी कार्रवाई, 48 जिंदा कछुए बरामद

गोमो RPF की बड़ी कार्रवाई, 48 जिंदा कछुए बरामद

धनबाद रेल मंडल के गोमो RPF पोस्ट की टीम ने Operation WILEP के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 13010 योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस से 48 जीवित कछुए बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, गया से धनबाद तक ट्रेन में तैनात मार्गरक्षण दल ने जनरल कोच की जांच के दौरान 3 थैले और 1 पिठ्ठू बैग लावारिस अवस्था में बरामद किया। पूछताछ के दौरान किसी यात्री ने इन सामानों पर अपना दावा नहीं किया।
संदेह होने पर जब थैले और बैग की जांच की गई, तो इनके अंदर जूट के बोरों में Indian Flapshell यानी Lissemys punctata प्रजाति के कुल 48 जीवित कछुए मिले।

कछुओं को रात करीब 2 बजकर 10 मिनट पर गोमो स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर उप निरीक्षक मोहम्मद शाकिब आलम द्वारा नियमानुसार जब्त कर RPF पोस्ट लाया गया। इसके बाद वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत कछुओं को संरक्षण देते हुए आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया। मामले में किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है और जब्त सामान के मालिक की पहचान नहीं हो सकी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *