Skip to main content

Birsa Times

मंदिर मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया, तलाशी में 940 रुपये बरामद

मंदिर मोड़ पर संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया, तलाशी में 940 रुपये बरामद

देवघर। नगर थाना क्षेत्र के मंदिर मोड़ पर गुरुवार को शक्ति-01 की महिला पुलिसकर्मी किरण कुमारी ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 940 रुपये नकद बरामद हुए। इसके बाद उसे नगर थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस उसे थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि संदिग्ध किस उद्देश्य से मंदिर मोड़ पर मौजूद था और बरामद रुपये से जुड़ी कोई अन्य जानकारी है या नहीं। सूत्रों के अनुसार, उसका पहले भी पुलिस रिकॉर्ड रहा है। हालांकि, पुराने मामलों और वर्तमान घटना में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट होगी। किरण कुमारी इससे पहले भी अपनी सतर्कता और ईमानदारी के लिए चर्चा में रह चुकी हैं। ड्यूटी के दौरान उन्हें एक टोटो में छूटा पैकेट मिला था। जांच के बाद पैकेट आशीर्वाद कंपनी के एक किरानी का निकला। पहचान सुनिश्चित करने के बाद पैकेट उसे सौंप दिया गया। किरानी ने बताया था कि उसमें 18 हजार रुपये नकद थे। रकम सुरक्षित मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली थी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *