Skip to main content

Birsa Times

ब्रह्मपुत्र मेल में यात्रियों की जेब से तीन मोबाइल चोरी, RPF ने आरोपी को दबोचा

ब्रह्मपुत्र मेल में यात्रियों की जेब से तीन मोबाइल चोरी, RPF ने आरोपी को दबोचा

आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो, अजय कुमार कुशवाहा
बरहरवा। ट्रेन संख्या 15657 ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल कोच में सो रहे यात्रियों की जेब से तीन मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में बरहरवा RPF ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कलियाचक थाना क्षेत्र अंतर्गत मेंहेरुद्दीन मुंसिटोला निवासी सलीम सेख उर्फ गोरा उर्फ छउची (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर को सूचना मिली कि ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल कोच में यात्रा कर रहे दो यात्रियों के पॉकेट से तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए हैं। एक यात्री के पॉकेट से दो और दूसरे यात्री के पॉकेट से एक मोबाइल चोरी हुआ था। सूचना मिलते ही बरहरवा RPF इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने संदिग्ध की तलाश शुरू की।
इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि मोबाइल चोरी का आरोपी बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक स्थित टॉयलेट के समीप बैठा है। सूचना पर RPF टीम ने मौके पर पहुंचकर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। RPF को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। इनमें Samsung Galaxy Blitz, Infinix Note X6838 और Vivo 5G मोबाइल शामिल हैं। बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत 53,497 रुपये बताई गई है। आरोपी मोबाइल से संबंधित कोई वैध खरीद रसीद अथवा स्वामित्व प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सका।

पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने 8 सितंबर को ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल कोच में दरवाजे के पास यात्रा कर रहे/सो रहे यात्रियों की जेब से तीन मोबाइल चोरी किए थे और घटना के बाद बरहरवा स्टेशन पर उतर गया था।

RPF ने तीनों मोबाइल फोन को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी सलीम सेख को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी और बरामद मोबाइल सहित संबंधित दस्तावेजों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना (GRP) बरहरवा को सुपुर्द किया जा रहा है। कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक जलेश्वर कुमार दुबे एवं कांस्टेबल ब्रजेश कुमार यादव शामिल थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *