आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा : प्रखंड के उरैली पंचायत अंतर्गत लहसर गांव में बीती रात हुई तेज बारिश के दौरान जगदीश पासवान के मिट्टी के घर का एक कमरा अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। पीड़ित जगदीश पासवान ने बताया कि वह पत्नी, माता-पिता और बेटे के साथ घर के बगल वाले कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक एक कमरा गिर गया। गनीमत रही कि कोई उस कमरे में नहीं था।उन्होंने बताया कि मकान पहले से ही जर्जर है और बारिश के कारण परिवार को डर के बीच रहना पड़ रहा है। अब तक उन्हें सरकारी आवास का लाभ भी नहीं मिला है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द सरकारी आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
बारिश में ढहा मिट्टी का मकान, चतरा के लहसर गांव में बाल-बाल बचा परिवार; सरकारी आवास की मांग
