Skip to main content

Birsa Times

समकालीन अभियान में पिठौरिया पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

समकालीन अभियान में पिठौरिया पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

न्यायालय से संबंधित मामलों में फरार चल रहे दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय
संवाददाता/राँची जिला व्यूरो/दिव्य दिनकर न्यूज
राँची।
समकालीन अभियान के तहत पिठौरिया थाना पुलिस ने न्यायालय से संबंधित मामलों में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार वारंटियों में कॉम-2676/15 के वारंटी कृष्ण महतो, पिता स्वर्गीय राम रतन महतो, ग्राम काटमकुली, थाना पिठौरिया तथा ORG-285/23 (R) के वारंटी शरफराज अंसारी, पिता काशीब अंसारी, ग्राम उपर कोनकी, थाना पिठौरिया, रांची शामिल हैं। पिठौरिया थाना पुलिस ने अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटियों को गिरफ्तार किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में भेज दिया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *