Skip to main content

Birsa Times

शिल्पा कोलिन हत्याकांड का आरोपी रामलाल कोल गिरफ्तार, भेजा गया जेल

शिल्पा कोलिन हत्याकांड का आरोपी रामलाल कोल गिरफ्तार, भेजा गया जेल

शिकारीपाड़ा पुलिस ने कांड संख्या 26/25 में की कार्रवाई, कोलपाड़ा बाकीजोड़ का रहने वाला है आरोपी
शिकारीपाड़ा/दुमका:
शिकारीपाड़ा पुलिस ने शिल्पा कोलिन हत्याकांड में कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी रामलाल कोल को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, यह मामला शिकारीपाड़ा थाना में कांड संख्या 26/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी रामलाल कोल शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कोलपाड़ा बाकीजोड़ का निवासी बताया जा रहा है।

शिल्पा कोलिन की हत्या के मामले में नामजद होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *