Skip to main content

Birsa Times

अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध महिला घायल, गंभीर हालत में बांका रेफर

अज्ञात वाहन की ठोकर से वृद्ध महिला घायल, गंभीर हालत में बांका रेफर

चांदन(बांका)। चांदन कटोरिया मुख्य सड़क मार्ग के तुर्कीमोड़ के समीप आज शुक्रवार दोपहर को अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से हुई घायल। जानकारी के अनुसार तुर्की मोड़ के समीप सड़क किनारे बेहोशी की हालत में एक बुजुर्ग महिला घंटों से पड़ी हुई थी। राहगीरों को सड़क किनारे पड़ी बुजुर्ग महिला पर पड़ने पर नजदीक गये।और शरीर में हो रहे हलचल को देखते हुए सीएचसी चांदन को फोनकर जानकारी दी।सुचना पर पहुंचे एम्बुलेंस से घायल वृद्ध को आनन-फानन में इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बांका भेज दिया।इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रितिका राज ने बताया कि घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में लाया गया था। काफी खुन बह जाने से स्थिति गंभीर बनी हुई थी। प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया गया है।घायल वृद्ध महिला की पहचान लियाल देवी के रूप में हुई है।घायल होने की वजह से बोलने में सक्षम नहीं थी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *