-आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता
छतरपुर,पलामू। प्रखंड क्षेत्र के दिनादाग में शुक्रवार को एक दुखद घटना सामने आई। भैंस चराने के दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से बनारसी यादव की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों एवं आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि बनारसी यादव भैंस चराने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और बिजली गिरने से वे उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने दिवंगत बनारसी यादव के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
