Skip to main content

Birsa Times

बालूमाथ में सर्पदंश से वृद्ध की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल रेफर

बालूमाथ में सर्पदंश से वृद्ध की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल रेफर

संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ।
लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत भगया पंचायत के बड़काबर गांव में सर्पदंश से 60 वर्षीय वृद्ध धनु यादव की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार, धनु यादव अपने खेत में कुछ आवश्यक कार्य कर रहे थे। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उन्हें अचेत अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया। घटना के बाद परिजन चिंतित हैं और वृद्ध के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *