Skip to main content

Birsa Times

घरेलू विवाद में आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास

घरेलू विवाद में आकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास

संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ।
बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत धांधू पंचायत के चितरपुर गांव में घरेलू विवाद से परेशान होकर एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक की पहचान सुशील उरांव 24 वर्ष पिता सुबेदार उरांव के रूप में हुई है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, किसी पारिवारिक विवाद को लेकर युवक ने यह कदम उठाया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा और तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि,उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *