Skip to main content

Birsa Times

राजकीय सम्मान के साथ आज होगा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार, 3:30 बजे दी जाएगी अंतिम विदाई

राजकीय सम्मान के साथ आज होगा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार, 3:30 बजे दी जाएगी अंतिम विदाई

गिरिडीह: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार, 6 सितंबर की सुबह गिरिडीह स्थित मर्सी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन के बाद राज्य सरकार ने उनके अंतिम संस्कार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ कराने का निर्णय लिया है।

सरकार की ओर से जारी पत्र के अनुसार, सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 3:30 बजे गिरिडीह के हरसिंहरायडीह श्मशान घाट में किया जाएगा। यह श्मशान घाट उसरी नदी के तट पर स्थित है। अंतिम विदाई के दौरान राजकीय सम्मान की पूरी व्यवस्था रहेगी।

अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर गिरिडीह के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन की ओर से अंतिम संस्कार स्थल पर सुरक्षा और अन्य जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड सरकार में नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनके निधन की खबर से झारखंड के राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचेंगे।

वही मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद राज्य सरकार ने दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। सरकारी आदेश के अनुसार, 6 और 7 सितंबर को पूरे झारखंड में राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान जिन सरकारी भवनों पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, वहां तिरंगा आधा झुका रहेगा। राजकीय शोक के दौरान राज्य में किसी भी तरह के सरकारी या राजकीय समारोह आयोजित नहीं किए जाएंगे।

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, 7 सितंबर को राज्य सरकार के सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग को सभी संबंधित सरकारी कार्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी करने को कहा गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *