Skip to main content

Birsa Times

साहिबगंज में मुफस्सिल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्ती के दौरान देशी कट्टा और मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार

साहिबगंज में मुफस्सिल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्ती के दौरान देशी कट्टा और मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार

अजय कुमार कुशवाहा ब्यूरो आदिवासी एक्सप्रेस
साहिबगंज।
मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने विशेष रात्रि गश्ती के दौरान अवैध हथियार के साथ दो युवकों को रंगे हाथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक लोहे का देशी कट्टा और दो स्मार्टफोन बरामद किए हैं।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, साहिबगंज द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 28 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:20 बजे पुलिस टीम विशेष गश्ती पर थी। इसी दौरान महादेवगंज स्थित डीबीएल पुल मोड़ के पास दो संदिग्ध युवकों को पैदल महादेवगंज मुस्लिम टोला मोड़ की ओर जाते देखा गया। पुलिस को देखकर दोनों युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन गश्ती दल ने मुस्तैदी दिखाते हुए दौड़कर दोनों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

  • प्रकाश कुमार, पिता- चंदन सिंह
  • कृष्णा कुमार, पिता- पप्पू सिंह
    (दोनों निवासी: महादेवगंज, पीर बाबा गोढ़ी टोला, थाना- मुफस्सिल, जिला- साहिबगंज)
    तलाशी लेने पर कृष्णा कुमार के पास से एक लोहे का देशी कट्टा और एक मोबाइल फोन तथा प्रकाश कुमार के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। हथियार के संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस ने दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया।

बरामद सामान का विवरण:

  • लोहे का देशी कट्टा: 1 अदद (बैरल की लंबाई लगभग 13.2 सेमी, बट की लंबाई लगभग 7 सेमी, जिस पर मौली धागा बंधा हुआ)
  • स्मार्टफोन: 1 अदद रेडमी कंपनी का नीला एंड्रॉयड फोन (जियो व एयरटेल सिम युक्त) एवं 1 अदद ओपो कंपनी का पर्पल एंड्रॉयड फोन (जियो सिम युक्त)
    इस संबंध में मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 128/26, दिनांक 29.10.2026, धारा 25(1-B)A/26 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी टीम:
कार्रवाई करने वाली टीम में मुफस्सिल थाना प्रभारी पु०अ०नि० अनिश कुमार पाण्डेय, पु०अ०नि० विक्रम कुमार, स०अ०नि० रविन्द्र कुमार सिंह, स०अ०नि० केशव मालाकार, आरक्षी मिथिलेश कुमार एवं आरक्षी रामस्वरूप प्रसाद शामिल थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *