Skip to main content

Birsa Times

साहिबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 अवैध हथियार और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

साहिबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 अवैध हथियार और कारतूस के साथ तस्कर गिरफ्तार

-अजय कुमार कुशवाहा ब्यूरो आदिवासी एक्सप्रेस
-साहिबगंज में खपाने वाला धंधेबाज गिरफ्तार, मुफस्सिल पुलिस को मिली बड़ी सफलता
साहिबगंज:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक, साहिबगंज को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 29 अक्टूबर 2026 की देर रात करीब 1:00 बजे महादेवगंज मुस्लिम टोला में छापेमारी कर एक व्यक्ति को 5 आग्नेयास्त्रों और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण
पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि महादेवगंज मुस्लिम टोला निवासी मो० राजा अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करता है और हाल ही में बिक्री के उद्देश्य से हथियार लाया है। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई हेतु मुफस्सिल थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल गठित किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मो० राजा के घर पर दबिश दी। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह गोड्डा जिले के ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र स्थित खुरपीट चपरी निवासी मिहिर महतो से अवैध देशी कट्टा, बंदूक और गोलियां खरीदकर लाता था और यहां बेचता था। उसकी निशानदेही पर घर की तलाशी लेने पर अवैध हथियार व कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने सभी हथियारों की विधिवत जब्ती सूची बनाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 129/26, दिनांक 29.10.2026, धारा 25(1-B)A/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • नाम: मो० राजा
  • पिता: शेख रफीक
  • पता: महादेवगंज मुस्लिम टोला, थाना मुफस्सिल, जिला साहिबगंज

जब्त सामानों का विवरण

  • देशी कट्टा (काला रंग): बट पर लकड़ी की ग्रिप लगी हुई (बट की लंबाई करीब 7 सेमी, बैरल 12.9 सेमी)
  • दोनाली देशी कट्टा (काला रंग): बट की लंबाई 7.2 सेमी, बैरल की लंबाई करीब 19.6 सेमी
  • देशी कट्टा (काला रंग): बट की लंबाई करीब 9 सेमी, बैरल की लंबाई 13.7 सेमी
  • देशी कट्टा (सिल्वर रंग): बट की लंबाई 7.5 सेमी, बैरल की लंबाई 22 सेमी
  • एक देशी बंदूक: बट एवं बैरल पर लकड़ी की ग्रिप, ग्रिप काले रंग व बॉडी सिल्वर रंग से पेंट (बट की लंबाई 29 सेमी, बैरल 49.2 सेमी)
  • जिंदा कारतूस: 1 पीस (पेंदे पर ‘8 mm KF’ अंकित)
  • खोखा: 1 पीस

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी व कर्मी

  • पु०नि० अमित कुमार गुप्ता (नगर प्रभाग, साहिबगंज)
  • पु०अ०नि० अनिश कुमार पाण्डेय (थाना प्रभारी, मुफस्सिल थाना)
  • पु०अ०नि० विक्रम कुमार (मुफस्सिल थाना)
  • स०अ०नि० रविन्द्र कुमार सिंह
  • स०अ०नि० केशव मालाकार
  • आरक्षी 517 मिथिलेश कुमार
  • आरक्षी 184 रामस्वरूप प्रसाद (सभी मुफस्सिल थाना)
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *