Skip to main content

Birsa Times

भारी वाहनों के परिचालन से जपला-छतरपुर मुख्य पथ जर्जर, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

भारी वाहनों के परिचालन से जपला-छतरपुर मुख्य पथ जर्जर, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

-खेद्रा के पास सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों से नाराज ग्रामीणों ने जताया विरोध, मरम्मत नहीं होने पर जन आंदोलन की चेतावनी
आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता
छतरपुर,पलामू।
जपला-छतरपुर मुख्य पथ (MDR-127) की जर्जर स्थिति से नाराज ग्रामीणों ने खेद्रा के पास सड़क जाम कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर भारी लोडेड वाहनों के लगातार परिचालन के कारण छतरपुर से जपला तक कई जगहों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी हो रही है और कभी भी बड़ी घटना-दुर्घटना हो सकती है।

ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन मरम्मत को लेकर गंभीर पहल नहीं की जा रही है। उन्होंने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क का मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों के विरोध के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *