Skip to main content

Birsa Times

खेत में खाद डालने गए किसान की वज्रपात से मौत

खेत में खाद डालने गए किसान की वज्रपात से मौत

पांडू,पलामू। प्रखंड अंतर्गत तिसीबार कला पंचायत के मसूरियाटीकर टोला निवासी नूरसमद अंसारी (56) की गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई, जब वह अपने खेत में खाद डालने के लिए गए थे। परिजनों के अनुसार, नूरसमद अंसारी करीब शाम 5:30 बजे खेत में खाद डालने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों को इसकी जानकारी मिली। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए ले जाने का प्रयास किया गया,लेकिन उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नूरसमद अंसारी,निवासी मसूरियाटीकर टोला, तिसीबार कला के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के आश्रित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत आपदा राहत एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *