Skip to main content

Birsa Times

रोशना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

रोशना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की दो बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार

कटिहार संवादाता संजीव कुमार
कटिहार।
जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रोशना थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में एक कटिहार जिले का जबकि दूसरा पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का रहने वाला है, जिससे अंतरजिला चोर गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रोशना थाना को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम दिल्ली दीवानगंज रेलवे अंडरपास के पास दो संदिग्ध युवक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ छिपे हुए हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए रोशना थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने बिना देर किए चिन्हित स्थान पर घेराबंदी कर विधिवत छापेमारी की। पुलिस बल को देखकर दोनों युवक मोटरसाइकिल छोड़कर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को खदेड़कर मौके पर ही धर दबोचा।

पकड़े गए व्यक्तियों से कड़ाई
से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी पहचान इस प्रकार हुई है –
अमित कुमार दास,उम्र 28 वर्ष, पिता- तपन दास, साकिन- शाह नगर, थाना- रोशना, जिला- कटिहार।
इमरान अंसारी,साकिन- कुमेदपुर वार्ड, थाना- हरिश्चंद्रपुर, जिला- मालदा (पश्चिम बंगाल)।पुलिस ने नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। बरामद बाइकों के कागजात मांगने पर दोनों कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
इस संबंध में रोशना थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी लंबे समय से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं और कटिहार जिले में कई बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। बरामद बाइकों के चेचिस और इंजन नंबर से असली मालिकों का पता लगाया जा रहा है।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध रोशना थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है और अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में गया पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इनका संबंध किसी बड़े वाहन चोर गिरोह से तो नहीं है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *