गावां। गावां वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध माइका लदा एक वाहन जब्त किया है। इस संबंध में वनपाल राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने डोरंडा- पटना मुख्य पथ पर घघरी- कुरा के पास छापेमारी की। इस दौरान पीछा कर अवैध माइका लदे वाहन को जब्त किया गया। जब्त वाहन को गावां वन परिसर लाया गया है। वहीं कार्रवाई के दौरान वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भागने लगा। भागते चालक का पीछा करने के दौरान वन विभाग के सरकारी वाहन चालक के पैर में गंभीर चोट लग गई, जबकि माइका वाहन चालक भागने में सफल रहा। फिलहाल वाहन को गावां वन परिसर में रखा गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पूरी जानकारी मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी दल में वनपाल राजेंद्र प्रसाद के साथ वनरक्षी जिलजीत कुमार, रोसी रंजन और सुमित चौधरी शामिल थे।
वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई, अवैध माइका लदा वाहन किया जब्त, चालक फरार
- October 27, 2026
0
7
Less than a minute
You can share this post!
administrator
