Skip to main content

Birsa Times

कान्हाचट्टी में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

कान्हाचट्टी में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

विकास कुमार | कान्हाचट्टी (चतरा)। झारखंड के चतरा जिले के कान्हाचट्टी में मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। हादसा कान्हाचट्टी से पीतीज जाने वाली सड़क पर गहरी नदी के समीप हुआ। मृतक की पहचान मदगड़ा गांव निवासी रंजीत कुमार सिंह (पिता तपेश्वर सिंह) के रूप में हुई है।

अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक

मिली जानकारी के अनुसार, रंजीत कुमार सिंह मंगलवार शाम कान्हाचट्टी की ओर से अपने घर मदगड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान गहरी नदी के समीप वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।

बुधवार को हुआ अंतिम संस्कार

दुर्घटना के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चतरा भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को मदगड़ा गांव के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *