Skip to main content

Birsa Times

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई

कटिहार संवाददाता: संजीव कुमार
कटिहार।
बिहार के कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी रात्रि गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

गिरफ्तार युवक की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के गांधीग्राम, वार्ड संख्या 11 निवासी ललित कुमार उर्फ कुंडों (19 वर्ष), पिता स्वर्गीय उपेंद्र मंडल के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस और एसटीएफ को चोरी की मोटरसाइकिल के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर दोनों टीमों ने संयुक्त कार्रवाई की और युवक को स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *