Skip to main content

Birsa Times

सोनैली-कटिहार रेलखंड पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत, ट्रैक पार करने के दौरान हादसा

सोनैली-कटिहार रेलखंड पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत, ट्रैक पार करने के दौरान हादसा

-गोरफर स्टेशन के पास सोती रेल गेट के निकट हुई घटना, मखाना छांटने गया था युवक
-कटिहार संवाददाता, संजीव कुमार।
कटिहार।
बिहार के कटिहार जिले में सोनैली-कटिहार रेलखंड पर रविवार दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा गोरफर स्टेशन के पास सोती रेल गेट के आसपास हुआ। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान प्राणपुर थाना क्षेत्र की धरहन पंचायत के रहिका गांव निवासी सुरेश राय के पुत्र टुनटुन राय (32) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, टुनटुन मखाना छांटने के लिए गए थे। इसी दौरान रेल पटरी पार करते समय वह तेज गति से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

जांच में जुटी पुलिस
डंडखोरा थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि युवक किन परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आया, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *