संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ: बारियातू थाना क्षेत्र के जबरा गांव में मंगलवार को सर्पदंश से एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। पीड़िता की पहचान विकास प्रजापति की पत्नी 24 वर्षीय चंचला देवी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, चंचला देवी अपने खेत में धान की कटाई कर रही थीं। इसी दौरान एक विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
यहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो एवं खुशबू कुमारी ने संयुक्त रूप से उनका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, महिला की हालत चिंताजनक देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया।
