बालूमाथ। बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के नवादा सड़क पर दो हाइवा वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों हाइवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों वाहनों के चालक और उपचालक सुरक्षित बच गए। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
संवाददाता राम कुमार के अनुसार, ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, एक हाइवा बालूमाथ की ओर से जा रहा था, जबकि दूसरा विपरीत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान नवादा सड़क के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों हाइवा क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि दोनों वाहनों में सवार चालक और उपचालक बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित हो जाते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
संवाददाता: राम कुमार
