Skip to main content

Birsa Times

बुकरू जंगल में पुलिस और CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जब्त

बुकरू जंगल में पुलिस और CISF की छापेमारी, 50 टन अवैध कोयला जब्त

संवाददाता : राम कुमार
बालूमाथ।
बालूमाथ थाना क्षेत्र के बुकरू स्थित जंगल में पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर करीब 45 से 50 टन अवैध कोयला बरामद किया है। जंगल में अवैध रूप से छिपाकर रखे गए कोयले को टीम ने जब्त कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर CISF की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बुकरू जंगल में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान जंगल में अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा गया भारी मात्रा में अवैध कोयला बरामद हुआ। जब्त कोयले के संबंध में पुलिस की ओर से आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर क्षेत्र में अवैध कोयले के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और CISF की संयुक्त कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार में संलिप्त लोगों पर दबाव बढ़ा है।

प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध कोयला भंडारण और कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हालांकि, इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *