Skip to main content

Birsa Times

बरारी में देशी कट्टा और कारतूस के साथ 26 वर्षीय युवक गिरफ्तार

बरारी में देशी कट्टा और कारतूस के साथ 26 वर्षीय युवक गिरफ्तार

कटिहार दिव्य दिनकर संवादाता संजीव कुमार
बरारी (कटिहार)।
कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बरारी पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 30 अक्टूबर 2026 की रात बरारी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम ठूठी बलुआ में एक युवक अवैध हथियार लेकर किसी अपराध की योजना बना रहा है।
सूचना मिलते ही बरारी थानाध्यक्ष ने बिना देर किए एसटीएफ की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद पुलिस बल के साथ ग्राम ठूठी बलुआ में विधिवत छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस को देख एक व्यक्ति भागने लगा। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोनू कुमार महतो, उम्र 26 वर्ष, पिता नथनी महतो, निवासी ठूठी बलुआ, थाना बरारी, जिला कटिहार बताया।
तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार को जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
बरारी थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *