Skip to main content

Birsa Times

चतरा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कामता में चोरी, ताला तोड़कर 70 हजार का सामान ले गए चोर

चतरा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कामता में चोरी, ताला तोड़कर 70 हजार का सामान ले गए चोर

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता- अबुल कलाम
टंडवा- (चतरा)
प्रखंड क्षेत्र के कामता गांव में विद्यालय परिसर से बीते रात चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय कामता में जब टीचरों द्वारा सुबह 9 बजे स्कूल में प्रवेश किया तो देखा गया कि तीन रुम का ताला टूटा हुआ मिला पहला ऑफिस रखें दो बैटरी एक इन्वर्टर एक स्टेबलाइजर दुसरे रुम में विज्ञान कीट व बहुत सारे सामान तीसरे रुम एक स्टेबलाइजर के आलावे अन्य सामान चोरों ने चोरी कर ले गए, इसके साथ ही बहुत सारे सामानों को छती किया गया और चोरों ने उठा ले गए, शनिवार 31 अक्टूबर 2026 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय कामता में सहायक आचार्य के पद पर नियुक्त छोटीलाल प्रसाद के शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल किया जा रहा है। इस घटना को अंजाम देने वाले चोरों ने दो स्टेबलाइजर को धान वाली खेत में छिपा कर रखा गया था प्रशासन की छानबीन करने पर दो स्टेबलाइजर खेत में छिपाए हुए मिला बाकी सामान चोरों द्वारा चोरी कर ले गए। उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सहायक आचार्य के पद पर नियुक्त छोटीलाल प्रसाद व अन्य शिक्षक ने पुलिस को बताया कि शनिवार की सुबह 9 बजे जब वह स्कूल पहुंचे, तो मेन गेट का ताला लगा हुआ था। लेकिन जैसे ही उन्होंने स्कूल में प्रवेश किया, तो उन्हें दो रुम का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया। इसके साथ ही विद्यालय के ऑफिस का ताला टूटा था, लेकिन अंदर प्रवेश किया तो सारे सामान तीतर वितर किया हुआ था और बहुत सामान गायब था, शिक्षक ने बताया कि बौड्री वाल दीवार तड़प कर चोर अंदर घुस कर घटना को अंजाम दिया उन्होंने बताया कि विद्यालय से लगभग 60 से 70 हजार रुपये का सामान चोरी किया गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *