Skip to main content

Birsa Times

वोटर लिस्ट से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब, CM योगी का बड़ा दावा

वोटर लिस्ट से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब, CM योगी का बड़ा दावा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा दावा किया है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उन्होंने कहा कि राज्य की मतदाता सूची में करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम शामिल नहीं हैं। उन्होंने इस पर चिंता जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया।

66 लाख पंचायत मतदाताओं के नाम विधानसभा सूची में नहीं होने का दावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक के दौरान मतदाता सूची से जुड़े आंकड़े पेश करते हुए दावा किया कि करीब 66 लाख ऐसे लोग हैं, जिनके नाम पंचायत मतदाता सूची में दर्ज हैं, लेकिन विधानसभा की मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि लगभग 55 लाख सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। इसके अलावा 18 से 19 वर्ष की आयु के करीब 4.5 लाख युवाओं के नाम भी सूची में शामिल नहीं होने का दावा किया।

BLO के साथ मिलकर अभियान चलाएगी भाजपा

सीएम योगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के साथ समन्वय बनाकर प्रत्येक बूथ की मतदाता सूची की जांच करें। उन्होंने पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए अभियान चलाने और इसकी नियमित समीक्षा करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने सांसदों, विधायकों और पार्टी संगठन के पदाधिकारियों से भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी पात्र मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने से वंचित न रहे।

आम लोगों से भी की नाम जांचने की अपील

योगी आदित्यनाथ ने आम लोगों से भी अपनी जिम्मेदारी निभाने और मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिन पात्र लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं हैं, उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जुड़वाने के लिए आगे आना चाहिए।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *