Skip to main content

Birsa Times

धरहरा में खेलते समय सांप ने डंसा, 10 वर्षीय बच्ची की मौत; गांव में मातम

धरहरा में खेलते समय सांप ने डंसा, 10 वर्षीय बच्ची की मौत; गांव में मातम

-सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
-मनीषा की मौत से परिवार में मचा कोहराम
रंजीत विद्यार्थी
मुंगेर:
जिलें के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के बंगलवा पंचायत अंतर्गत धोबियाकोड़ा सराधी गांव में मंगलवार की देर शाम सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान संजय कोड़ा की पुत्री मनीषा कुमारी के रूप में हुई है। वह चार बहन एवं एक भाई में दूसरे नंबर पर थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब 6:50 बजे मनीषा घर के आसपास खेल रही थी। इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डंस लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे चक्कर, उल्टी व कमजोरी की शिकायत होने लगी। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में बच्ची को सदर अस्पताल मुंगेर पहुंचाया। सदर अस्पताल में चिकित्सक ने बच्ची की जांच की। चिकित्सक के अनुसार सर्पदंश के कारण उसकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। इलाज के प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है। वहीं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के जिलाध्यक्ष परमानंद मांझी पीड़ित परिवार से मिलकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दिया।

मनीषा चार बहन एवं एक भाई में दूसरे नंबर की संतान बताई जा रही है। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीण भी मृतक के घर पहुंचने लगे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

इधर, ग्रामीणों की माने तो बंगलवा पंचायत के अंदर एक सप्ताह के अंदर सर्पदंश से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में सर्पदंश की बढ़ती घटनाओं को लेकर चिंता जताई है। लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से गांवों में जागरूकता अभियान चलाने तथा अस्पतालों में एंटी-स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *