Skip to main content

Birsa Times

गर्भवती महिला की रोड रेज में पिटाई, मासूम बेटी को भी नहीं छोड़ा; पुलिस जांच में जुटी

गर्भवती महिला की रोड रेज में पिटाई, मासूम बेटी को भी नहीं छोड़ा; पुलिस जांच में जुटी

-महिला के साथ मौजूद एक युवक और उसकी बेटी को भी चोट आई है
-तारापुर थाना क्षेत्र की घटना
रंजीत विद्यार्थी
मुंगेर:
जिलें के तारापुर में एक गर्भवती महिला को रोड रेज के दौरान पीट डाला गया। उसे बचाने आए गांव के लड़के और उसकी मासूम बेटी को भी पीटा गया। महिला ने इसका आरोप स्थानीय निवासी राजू सिंह नाम के शख्स पर लगा है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि तारापुर थाना क्षेत्र के पियारपुर चौक पर रास्ते से हटने को कहने पर हुए विवाद में मारपीट हुई। इसी में गर्भवती महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मारपीट में महिला की मासूम बेटी भी घायल हुई है। मामले में खैरा डोडाय निवासी वंदना देवी के लिखित आवेदन पर तारापुर थाने में केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, वंदना देवी गांव के ही सोनू कुमार के साथ बाइक से तारापुर से घर लौट रही थीं। पियारपुर चौक के समीप सड़क के बीच राजू सिंह खड़े थे। बाइक का हार्न बजाकर रास्ते से हटने को कहने पर राजू सिंह गाली-गलौज करने लगे। पीङिता वंदना देवी ने बताया कि विरोध करने पर राजू सिंह के पुत्र विभाष सिंह उर्फ छोटू और गुड्डू सिंह घर से लाठी व धारदार हथियार लेकर पहुंच गए। गाड़ी का हॉर्न बजाने पर राजू सिंह भड़क गए। इसके बाद उनके बेटों ने हमारे साथ मारपीट की।

सोने की चेन छीनने का भी आरोप
आरोप है कि विभाष ने धारदार हथियार से सोनू के सिर पर वार कर दिया। उसे बचाने पहुंची वंदना देवी पर गुड्डू सिंह ने लाठी से हमला कर दिया। हमले में उनके दायां हाथ और पेट में चोट लगी। इस दौरान उनकी बेटी मुस्कान कुमारी को भी लाठी से पीटकर जख्मी कर दिया गया। वंदना ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान विभाष ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली, जबकि गुड्डू ने सोनू की जेब से करीब 50 हजार रुपये निकाल लिए। चौक पर भीड़ जुटने के बाद उनकी जान बच सकी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *