Skip to main content

Birsa Times

नौडीहा बाजार में यूरिया खाद में किसानों से अवैध वसूली सीओ का एक्शन, दो खाद दुकानदारों को शो-कॉज हुआ कार्रवाई

नौडीहा बाजार में यूरिया खाद में किसानों से अवैध वसूली सीओ का एक्शन, दो खाद दुकानदारों को शो-कॉज हुआ कार्रवाई

आदिवासी एक्सप्रेस/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार,(पलामू):
नौडीहा बाजार में यूरिया खाद की कालाबाजारी की खबर सिटी न्यूज़ चैनल में प्रकाशित के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। सरकारी दर 266.50 रुपये की जगह 400 रुपये में यूरिया बेचने के मामले पर नौडीहा अंचल अधिकारी संजय कुमार सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दो सदस्यीय जांच टीम गठित की। टीम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार और VLW प्रमोद कुमार शामिल थे। मंगलवार को टीम ने नौडीहा बाजार के तीन खाद-बीज भंडारों का औचक निरीक्षण किया। जांच में सुनील खाद बीज भंडार में 82 बैग, प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति खाद बिक्री केंद्र में 10 बैग और किसान खाद बीज भंडार में 269 बैग यूरिया गोदाम में स्टॉक में पाया गया। कृषि पदाधिकारी ने दुकानदारों को कड़ी फटकार लगाते हुए 266.50 रुपये प्रति बैग की दर से ही खाद बेचने का निर्देश दिया। मौके पर ही दो किसानों को 267 रुपये प्रति बैग की दर से यूरिया उपलब्ध कराया गया। स्टॉक संतोषजनक नहीं पाए जाने पर सुनील खाद बीज भंडार और PACS खाद बिक्री केंद्र को शो-कॉज नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है। अंचल अधिकारी ने कहा कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और लाइसेंस रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *