Skip to main content

Birsa Times

अवैध बालू के खिलाफ जिले के कई थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी, अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त चार वाहन जप्त

अवैध बालू के खिलाफ जिले के कई थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी, अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त चार वाहन जप्त

बांका। मंगलवार को जिलाधिकारी बांका अंशुल अग्रवाल के सख्त निर्देश के आलोक में अवैध बालू खनन परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने को लेकर खनन विभाग की संयुक्त टीम जिले के अमरपुर, धोरैया, शंभूगंज, जमदाहा एवं बौंसी थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त पाए गए कुल चार वाहनों को जप्त करते हुए खनन विभाग की टीम ने लगभग 3 लाख 75 हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए वाहन मालिक एवं वाहन चालक के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं इस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी बलवंत कुमार ने बताया कि जिले के संवेदनशील इलाके में अवैध बालू खनन परिवहन एवं भंडारण पर विभाग की पैनी नजर बनी हुई है। आगे उन्होंने सख्त चेतावनी दी है कि प्राकृतिक संपदा की अवैध लूट एवं बालू माफियाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अचानक विभाग की इस कार्यवाही से अवैध बालू के कारोबार में लिप्त माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
सूत्रों के अनुसार अमरपुर, बेलहर एवं खेसर थाना क्षेत्र से अवैध बालू फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में प्रतिदिन ऊंचे दामों में बेची जाती है। यह अवैध कारोबार तीन चक्का वाहन से चार चक्का वाहन के द्वारा की जाती हैऋ सूत्रों के अनुसार इस गोरख धंधे में फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के कई बालू माफिया स्थानीय थाना के सांठ-गांठ से अवैध बालू की बिक्री बिना किसी भय के करते हैं। सूत्र यह भी बताते हैं की फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के बिलासी नदी, लोहागढ़ नदी, भितिया, मंझलीकुसाहा आदि से अवैध बालू का कारोबार योजनाबद्ध तरीके से खनन विभाग की टीम पर माफियाओं द्वारा नजर रखते हुए किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों का मानना है कि यदि खनन विभाग की टीम बिना किसी सूचना के योजनाबद्ध तरीके एवं गुप्त तरीके से फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में छापेमारी करे तो कई बालू माफिया पुलिस की गिरफ्त में होंगे। वहीं स्थानीय थाना की पुलिस अपने थाना क्षेत्र में चिन्हित बालू घाट नहीं होने का बात कहकर पल्ला झाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। सूत्रों का मानना है कि थाना क्षेत्र के कई दलाल ऐसे हैं जिनकी निगरानी में अवैध बालू का कारोबार धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिस पर अंकुश लगाना खनन विभाग की टीम के लिए एक चुनौती से काम नहीं है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *