Skip to main content

Birsa Times

अवैध हथियार और चोरी के 4 मोटरसाइकिल सहित अपराधी मुकेश गंझू गिरफ्तार भेजा गया जेल

अवैध हथियार और चोरी के 4 मोटरसाइकिल सहित अपराधी मुकेश गंझू गिरफ्तार भेजा गया जेल

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता-
चतरा-
जिला कप्तान अनिमेष कुमार नैथानी को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कासीयातु टोला चोरबोरा गांव में मुकेश गंझू अपने घर में अवैध हथियार और चोरी का मोटरसाइकिल छुपा कर रखे हुए है। जिसकी सत्यता जांच के लिए एक छापेमारी टीम सिमरिया एसडीपीओ शुभम नागरगोजे भाऊ साहब के नेतृत्व में गठित की गई। छापेमारी टीम ने मुकेश गंझू पिता जेठू गंझू के घर में जब तलाशी ली जाने लगी तो मुकेश गंझू घर से निकल कर भागने लगा। सशस्त्र बल ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया गया। घर की तलाशी के दौरान एक अवैध भराठी बंदूक और 4 चोरी के मोटरसाइकिल बरामद किया गया। जिसे लेकर सिमरिया थाना में कांड संख्या 150/26 धारा 317(5)/3(5) बीएनएस एवं 25 (1-B)A/35 आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत चतरा में भेज दिया गया है। यह बातें प्रेस वार्ता में आरक्षी अधीक्षक अनिमेष कुमार ने कही है। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, के अलावे थान के सशस्त्र बल शामिल थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *