आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
इटखोरी (चतरा): इटखोरी थाना क्षेत्र के कोनी पंचायत के जबेर गाँव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में सीता यादव ने रविवार को इटखोरी थाना में लिखित आवेदन देकर 30 से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में सीता यादव ने बताया कि उनका खाता संख्या 14, प्लॉट संख्या 107, 108, कुल रकवा 101 डिसमिल जमीन है। आरोप है कि 03 अगस्त 2026 की सुबह करीब 7 बजेगांव के अनादेव यादव, अनुपुन यादव, नरेश यादव, दुरुगनाथ यादव, उजाग यादव सहित 30 से अधिक लोगों ने उनकी जमीन में जबरन हल चलाना शुरू कर दिया। मीना यादव के अनुसार जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सभी लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडा और लोहे के रॉड से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में मीना यादव, अनार देवी, कमिला देवी, सुखिया देवी और पुनीता देवी घायल हो गईं। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि “यदि जमीन पर आई तो जान मार देंगे”।घटना में मीना यादव के दाहिने हाथ, अनार देवी के नाक, कमिला देवी के दांत, सुखिया देवी के नाक और पुनीता देवी के कान में चोटें आई हैं। सीता यादव ने थाना प्रभारी से सभी नामजद आरोपियों पर विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर दूसरे पक्ष से पूनम देवी ने भी आवेदन दे कर अपना पक्ष रखा है।
जमीन विवाद में मारपीट, कई लोग घायल, इटखोरी थाना में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने का आवेदन
