Skip to main content

Birsa Times

पानी के तेज बहाव में फंसे स्कूली बच्चे, ग्रामीणों ने तत्परता दिखाकर श्रुक्षित पहुंचाया उनके घर

पानी के तेज बहाव में फंसे स्कूली बच्चे, ग्रामीणों ने तत्परता दिखाकर श्रुक्षित पहुंचाया उनके घर

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
मयूरहंड (चतरा) :
मयूरहंड प्रखंड के डुमरिया टांड़ में बारिश के बाद सड़क एवं पुल के ऊपर से पानी का तेज बहाव शुरू हो गया। स्कूल से घर लौटने के दौरान बच्चों को इसी तेज बहाव वाले पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। बच्चों को पानी में फंसा देख स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी सूझबूझ एवं तत्परता से बच्चों को सुरक्षित तरीके से उनके घर तक पहुंचाया। ग्रामीणों की सक्रियता से बड़ा हादसा टल गया। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए बाद में विद्यालय में छुट्टी कर दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क एवं पुल की स्थिति में जल्द सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में भी बच्चों को इसी तरह परेशानी और खतरे का सामना करना पड़ सकता है।ग्रामीणों की प्रशासन से सीधी मांग: सड़क एवं पुल की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *