Skip to main content

Birsa Times

बंगलवा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, पीलर उखाड़ने व जबरन कब्जे की कोशिश से मामला गरमाया

बंगलवा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, पीलर उखाड़ने व जबरन कब्जे की कोशिश से मामला गरमाया
  • खरीदारों ने सीओ और लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष को दिया आवेदन
  • निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग
    रंजीत विद्यार्थी
    मुंगेर: जिलें के लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के बंगलवा स्थित सराधी मौजा में जमीन विवाद ने एक बार फिर गहरा गया है। भूमि खरीदारों ने अंचल अधिकारी (सीओ) धरहरा एवं लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष को संयुक्त आवेदन देकर आरोप लगाया है कि कुछ लोगों द्वारा बिना वैध दस्तावेज के उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की नीयत से पहले से गाड़े गए पीलरों को उखाड़ा जा रहा है। साथ ही निजी अमीन से कथित रूप से अवैध तरीके से नापी कराकर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। आवेदनकर्ताओं मे शहजाद, छबीला यादव, सोनी देवी, लौंगी देवी, दलीप कुमार सहित अन्य खरीदारों ने बताया कि उन्होंने बंगलवा के सराधी मौजा स्थित खाता संख्या 427 एवं 430 तथा खेसरा संख्या 140, 142 और 143 की भूमि विधिवत केवाला (रजिस्ट्री) के माध्यम से खरीदी है। उनके अनुसार सभी खरीदारों के पास भूमि से संबंधित वैध दस्तावेज उपलब्ध हैं और सरकारी अमीन से मापी कराकर जमीन पर पीलर गाड़कर वे विधिवत दखल-कब्जे में हैं। आवेदन में कहा गया है कि इसके बावजूद कुछ लोग कथित रूप से निजी एग्रीमेंट का हवाला देकर 4 अगस्त 2026 को जमीन पर लगे पीलरों को उखाड़ने लगे तथा निजी अमीन बुलाकर जबरन नापी कराने का प्रयास किया। खरीदारों का आरोप है कि यह पूरी कार्रवाई कानून के विपरीत है और इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आवेदन में प्रखंड बीस सूत्री सदस्य मो. शमशेर आलम, मो. कयुम, नंद किशोर यादव उर्फ टिंकू यादव, राजकुमार उर्फ गोलू, मुकेश साव, सैफी आलम, गुड्डू मियां, अमित साव सहित अन्य लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। भूमि खरीदारों ने अंचल अधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित अवैध नापी पर तत्काल रोक लगाने तथा दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन की प्रति लड़ैयाटांड़ थाना को भी सौंपी गई है। इधर, बुधवार को सभी पीड़ित खरीदारों ने जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल से मानगढ़ मे आयोजित सहयोग शिविर मे मुलाकात कर प्रखंड बीस सूत्री सदस्य सहित आठ लोगो के विरूद्ध आवेदन देकर पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया और न्याय दिलाने की मांग की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक नचिकेता मंडल ने मोबाईल से संपर्क कर लडै़याटाड़ थानाध्यक्ष को पीडी़त परिवारो के आवेदन को संज्ञान मे लेते हुऐ जांचोपरांत कारवाई करने का निर्देश दिया ।
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *