Skip to main content

Birsa Times

बाढ़ में बहने से अधेड़ की मौत, गांव में मातम

बाढ़ में बहने से अधेड़ की मौत, गांव में मातम

विकाश कुमार
कान्हाचट्टी प्रखंड के चारु गांव निवासी अर्जुन मिस्त्री पिता पूरण मिस्त्री उम्र करीब 60 वर्ष का नदी के तेज बहाव में बहने से मौत हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन मिस्त्री मंगलवार को किसी काम से बाकचुंबा गांव गया हुआ था और वह जब घर वापस लौट रहा था उस दौरान चारु नदी पार करते वक्त अचानक नदी में बाढ़ आ गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गया। वही परिजनों द्वारा मंगलवार से ही अर्जुन मिस्त्री का काफी खोजबीन किया जा रहा था। खोजबीन के दौरान चारु नदी के किनारे उसी शव को देखा गया। जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दिया गया जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंच कर राजपुर पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *