–बांका कटोरिया संवाददाता श्रीकान्त यादव कि रिपोर्ट
बांका। बांका जयपुर थाना क्षेत्र के कोल्हासार गाँव की तीन महिलायें बज्रपात की वजह से घायल हो गई । घटना उस वक्त की है जब भारी बारिस में उक्त महिला अपने खेत में रोपनी का काम कर रही थी । अचानक बारिस में बज्रपात हुई जिससे कि तीनों महिला बेहोश हो खेत में गिर पड़ी । शरीर में बज्र का प्रभाव इतनी थी की महिलायें खेत से बाहर भी नही निकल सकी थी। आस-पास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने जब देखा तो तीनों महिला के परिजनों को सूचित किया जहाँ से रेणुदेवी पति पुलिस यादव उम्र 35 वर्ष व अरुणा देवी पति भैरो यादव उम्र 40 वर्ष को कटोरिया रेफरल अस्पताल ले गया जहाँ ईलाज चल रही है वहीं रीता देवी पति चुनचुन यादव की इलाज जयपुर में हो रही है।इस घटना में मुख्य सहयोग गांव के गोपाल यादव के पुत्र घनश्याम यादव द्वारा किया गया जिन्होने घायल सभी महिलाओं को एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया व इलाज कराया।
बज्रपात से तीन महिला हुई घायल अस्पताल में चल रही है इलाज
