Skip to main content

Birsa Times

चतरा में 16 लाख की अवैध शराब जब्त, 3700 बोतल बरामद

चतरा में 16 लाख की अवैध शराब जब्त, 3700 बोतल बरामद

-धान के भूसे में छिपाकर बिहार भेजी जा रही थी बड़ी मात्रा में शराब, पुलिस को कुचलने का प्रयास, पीछा करने पर पलटा ट्रक।
विकाश कुमार
चतरा।
सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16 लाख रुपये मूल्य की 3700 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। शराब की खेप धान के भूसे के नीचे छिपाकर ट्रक से बिहार ले जाई जा रही थी। यह जानकारी एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने सोमवार को सदर थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस कर दी। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना पर एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर शेरेगड़ा के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस ने जब संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश की और तेज रफ्तार से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया। इस दौरान संघरी घाटी मोड़ के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक पलटने पर धान का भूसा हट गया, जिसके नीचे छिपाकर रखी गई शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं। पुलिस ने ट्रक से 3700 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर फरार चालक और तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की तलाश की जा रही है। मामले की जांच जारी है। छापामारी टीम में टीम में सदर थाना प्रभारी अनिल उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल सिंह, एएसआई रवि रंजन, प्रवीण कुमार सहित कई जवान शामिल थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *