Skip to main content

Birsa Times

धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एनकाउंटर में ढेर

धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान गैंगस्टर सुजीत सिन्हा एनकाउंटर में ढेर

-साहिबगंज से धनबाद जेल किया जा रहा था शिफ्ट
रांची। झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच साहिबगंज जेल से धनबाद जेल शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान जामताड़ा के सीमावर्ती इलाके में उसने कथित तौर पर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने गोली चला दी। घटना के बाद एफएसएल की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से सुजीत सिन्हा को साहिबगंज जेल से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था। पुलिस का दावा है कि जामताड़ा जिले की सीमा में प्रवेश करने के बाद उसने शौचालय जाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने सड़क किनारे वाहन रोका और उसे नीचे उतारा।

इसी दौरान सुजीत सिन्हा ने मौके का फायदा उठाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन नहीं रुकने पर गोली चला दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि सुजीत सिन्हा को पिछले वर्ष पलामू सेंट्रल जेल से साहिबगंज जेल भेजा गया था। अब उसे वहां से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था। इसी दौरान यह मुठभेड़ हुई। सुजीत सिन्हा पलामू जिले के डालटनगंज शहर के रेडमा इलाके का रहने वाला था। वह लंबे समय से विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल में बंद था।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *