दो दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू ब्यूरो चीफ,मुंगेर : शनिवार को मुंगेर सिविल कोर्ट के 09 कोर्ट बिल्डिंग के पहली मंजिल पर स्थित किरण कुमारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम क्षेणी के स्टेनो रुम में रखा लगभग एक हजार रिकॉर्ड में एक सौ से ज्यादा रिकॉर्ड जल कर राख हो गए एवं सैकड़ों अभिलेख अधजले अवस्था में बचाया गया। बताया जाता है कि शनिवार को लगभग 9.30 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से स्टेनो रुम में आग लग गई और धुआं से एक तल्ला बिल्डिंग भर गया। कार्यालय के आगे रखें अग्नि शमन यंत्र से आग पर काबू करने का प्रयत्न किया गया, लेकिन दो दमकल गाड़ी आई और आग पर काबू पाया गया। कोर्ट के उपस्थापक सह कार्यालय लिपिक के दोहरे पद पर कार्यरत अभिमन्यु कुमार ने बताया कि अन्य कर्मी के द्वारा मोबाइल पर सूचना के बाद आये और शुरुआती दौर में कोर्ट कर्मी आग बुझाने का प्रयास किया। कोर्ट में चर्चा है कि निष्पादित रिकॉर्ड में आग लगी या नष्ट की गई ? जबकि वास्तविकता यह है कि नष्ट हुए रिकॉर्ड में रेगुलर रिकॉर्ड भी है। अगलगी की इस घटना में प्राथमिकी भी दर्ज करने की बात भी कहीं जा रही है। वहीं, प्रश्न यह भी उठता है की निष्पादित रिकॉर्ड को नियमानुसार ज़िला अभिलेख क्यों नहीं भेजा गया ?