Skip to main content

Birsa Times

इटखोरी पुलिस ने पांच ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार तस्कर को भेजा गया न्यायिक हिरासत

इटखोरी पुलिस ने पांच ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, गिरफ्तार तस्कर को भेजा गया न्यायिक हिरासत

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
इटखोरी (चतरा):
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चतरा इटखोरी मुख्य सड़क स्थित भुरकुंडा जंगल के दारिदाग मोड़ के पुल समीप से पांच ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार तस्कर इटखोरी थाना क्षेत्र के पीतीज गांव निवासी राजू कुशवाहा है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने प्रेस कांन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी चतरा-इटखोरी मुख्यमार्ग पर स्थित भूरकुंडा जंगल के दारीदाग मोड़ के समीप पुल के पास कुछ लोग अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद एसपी के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन कर अभियान का निर्देश प्राप्त हुआ था। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर ईलाके की घेराबंदी की और एक युवक को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया की पुलिस ने आरोपी के पास से काले प्लास्टिक में रखी कागज की पुड़िया में 05 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर तथा तस्करी में प्रयुक्त सैमसंग कंपनी का एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया है। उन्होंने बताया की मामले में इटखोरी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार तस्कर राजू का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व से इटखोरी थाना में दो अन्य मामले दर्ज है। प्रेस कांन्फ्रेंस के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिण्डिकेट में शामिल अन्य तस्करों कि पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई सुनिश्चित किया जा रहा है। छापेमारी अभियान में सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *