महिला शव के साथ सल्फास का डब्बा, मोबाईल, पॉलिथीन में लौकी, करेला, भिंडी, बीजा, मीठा बरामद
आदिवासी एक्सप्रेस/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार,पलामू। जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के पिछूलिया, डगडगवाटांड़ के जंगल में अधेड़ महिला की नौडीहा बाजार पुलिस ने शव बरामद किया शव की पहचान नौडीहा थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत अंतर्गत सतबरवा निवासी उमेश यादव के 45 वर्षीय पत्नी लालो देवी के रूप में पहचान की गई नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि यह महिला कई वर्षों से अपने मायके बिहार के बकरीडीह गांव में रहती थी और उमेश यादव के पहली पत्नी थी उमेश यादव दो शादी किये हुए थे दो बच्चा भी है महिला की शव के साथ सल्फास के डिब्बा, बड़ा मोबाइल, महिला की चप्पल, सब्जी का वीजा, रसगुल्ला मीठा बरामद किया गया है पुलिस महिला की शव को अपने कब्जे में लेकर अंतिम परीक्षण के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज भेजा गया नौडीहा पुलिस सभी बिंदुओं से छानबीन में जुट गई है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही क्लियर हो पाएगा हत्या है कि आत्महत्या परिजनों से पूछताछ किया जा रहा है।

