बालूमाथ। लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत मगध कोलियरी इलाके में पुलिस ने अवैध रूप से कोयला परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 31 टन कोयला लदे एक हाईवा को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जब्त हाईवा का रजिस्ट्रेशन नंबर JH16F-1434 बताया गया है। पुलिस की जांच में वाहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ।बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि मगध कोलियरी क्षेत्र से अवैध रूप से कोयला लदा एक हाईवा निकलने वाला है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मगध कोलियरी क्षेत्र में हाईवा को पकड़ लिया।हालांकि पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। तलाशी के दौरान वाहन से संबंधित कोई आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इस मामले में बालूमाथ थाना कांड संख्या 92/26 दर्ज कर हाईवा को जब्त कर लिया गया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है तथा अवैध कोयला परिवहन से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
एसपी के निर्देश पर बालूमाथ पुलिस की कार्रवाई, अवैध कोयला लदा हाईवा जब्त
- August 1, 2026
0
14
Less than a minute
You can share this post!
administrator
