Skip to main content

Birsa Times

ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 60 लीटर महुआ शराब और 660 किलो गुड़ के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 60 लीटर महुआ शराब और 660 किलो गुड़ के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट – विशेष संवादाता
ओबरा (औरंगाबाद) :-
अवैध शराब निर्माण, परिवहन व खरीद-बिक्री के विरुद्ध ओबरा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है, विदित हो कि बीते दिनों भी क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, अवैध रूप से संचालित किए जा रहे शराब भट्टी को ध्वस्त कर शराब का विनिष्टिकरन व शराब तस्करों की गिरफ्तारी किया जा चुका है इसी कड़ी में शुक्रवार को ओबरा थानाध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में एसआई कुणाल कुमार, अनिल कुमार, एसआई मुन्ना कुमार सहित अन्य पुलिस बलों की मौजूदगी में छापेमारी टीम का गठन करते हुए थाना क्षेत्र के तेजपुरा गांव स्थित सोन दियारा क्षेत्र एवं महदेवा गांव में छापेमारी अभियान चलाया जिसमें पुलिस को सफलता मिली है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि विशेष छापेमारी के दौरान थाना क्षेत्र के तेजपुरा स्थित सोन दियारा में अवैध रूप से संचालित किए जा रहे एक शराब भट्टी को ध्वस्त कर शराब निर्माण में प्रयुक्त होनेवाले सामग्री को विनिष्ट किया गया है साथ ही मौके से एक काले रंग के बड़े गैलन में करीब 60 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद किया गया है। वहीं महदेवा गांव में छापेमारी के दौरान एक घर से 22 बोरा प्रत्येक बोरा में 30 किलो गुड़ व शराब निर्माण सामग्री कुल मिलाकर 660 किलो शराब निर्माण सामग्री व गुड बरामद करते हुए रामप्यारे चन्द्रवंशी को गिरफ्तार किया गया है, मामले में बिहार मद्य निषेध उत्पाद संशोधित अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में शराबबंदी को सख्ती से पालन कराना पुलिस की मुख्य प्राथमिकता है किसी भी स्थिति में शराब तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *