Skip to main content

Birsa Times

रामपुर डुमरा जंक्शन के पास दिखा रसेल वाइपर, सावधानी बरतने की अपील

रामपुर डुमरा जंक्शन के पास दिखा रसेल वाइपर, सावधानी बरतने की अपील

बाढ़: दानापुर रेल मंडल के रामपुर डुमरा जंक्शन के पास रेल पटरी के किनारे शुक्रवार को एक रसेल वाइपर (Russell’s Viper) सांप दिखाई दिया। रसेल वाइपर दुनिया के सबसे विषैले सांपों में से एक माना जाता है और इसके काटने पर तत्काल चिकित्सकीय उपचार आवश्यक होता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून के दौरान खेतों और निचले इलाकों में जलभराव होने से सांप सुरक्षित और सूखी जगहों की तलाश में बाहर निकल आते हैं। इसी कारण वे कभी घरों, खंडहरों, गोदामों और रेल पटरियों के आसपास भी दिखाई दे सकते हैं।

रेलवे ट्रैक के किनारे कार्य करने वाले कर्मचारी, स्थानीय लोग और वहां से गुजरने वाले राहगीरों से अपील की गई है कि वे पूरी सतर्कता बरतें। झाड़ियों, पत्थरों या सुनसान स्थानों के पास विशेष सावधानी रखें और यदि कोई विषैला सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या छेड़ने का प्रयास बिल्कुल न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत वन विभाग, रेलवे प्रशासन या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें। मानसून के मौसम में थोड़ी-सी सतर्कता किसी बड़ी दुर्घटना से बचा सकती है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *