संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ। थाना क्षेत्र के टोरी शिवपुर रेलखंड पर नगड़ा ओवरब्रिज के पास सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई. घटना पोल संख्या 21/28 और 30 के बीच की बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलने पर बालूमाथ पुलिस,रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंची. घटनास्थल से एक बोरा बरामद हुआ है,जिसमें प्लास्टिक की बोतलें,पुराने कपड़े,खाने-पीने का सामान, पैसे और एक जोड़ी चप्पल मिली है. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार महिला कबाड़ चुनकर जीवनयापन करती थी.बालूमाथ थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है. शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक इंतजार किया जाएगा।इस दौरान पहचान नहीं होने पर विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत अंतिम संस्कार कराया जाएगा.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है.मौके पर एसआई अमित कुमार समेत पुलिस एवं रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है।

