Skip to main content

Birsa Times

इटखोरी में हाईवा का कहर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

इटखोरी में हाईवा का कहर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
इटखोरी (चतरा) :
थाना क्षेत्र में अनियंत्रित अज्ञात हाईवा वाहन मोटरसाइकिल सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना रविवार रात लगभग 09:00 बजे की है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक इटखोरी से अपने घर मध्यगोपाली जा रहे थे। इसी बीच सपना होटल इटखोरी की और से मुख्यमार्ग चौपारण महज 20 मीटर आगे एक अज्ञात अनियंत्रित हाईवा वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इटखोरी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एएसआई राजेश राम ने दुर्घटना में दोनों घायलों को अपने हीं सरकारी वाहन मे लादकर इटखोरी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक संजीव कुमार ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरे युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए गहन चिकित्सा के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया। मृत युवक की पहचान 19 वर्षीय ललन कुमार साव के रूप में की गई है जिसकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान 20 वर्षीय बबलू कुमार साव के रूप में की गई। मृतक युवक की पहचान चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज मध्यगोपाली निवासी तोखलाल साव के पुत्र और घायल युवक उसी गांव के संजीवन साव के पुत्र हैं। घटना की जानकारी मिलते हीं परिजनों मे चीख पुकार से गूंज उठा पुरे गांव, इटखोरी पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को शॉप दिया गया, घटना की जाँच मे पुलिस जुटी हुयी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *