Skip to main content

Birsa Times

बालूमाथ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत; तीन गंभीर घायल रिम्स रेफर

बालूमाथ में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत; तीन गंभीर घायल रिम्स रेफर

बालूमाथ। बालूमाथ टंडवा मुख्य मार्ग पर गणेशपुर हाई स्कूल के समीप बघौता गांव के पास शनिवार को दो बाइकों की आमने सामने हुई भीषण टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई,जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स,रांची रेफर किया गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई।मृतकों की पहचान हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के निरी गांव निवासी महावीर गंझू 32 पिता जोधन गंझू तथा चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के सिमराटांड बड़गांव निवासी पंकज उरांव 23 पिता हीरा उरांव के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल अनुज उरांव 7 पिता रूपलाल उरांव, निवासी संवासार (चेटर), बालूमाथ थाना क्षेत्र की इलाज के दौरान ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई। अन्य घायलों में बघौता निवासी सविता देवी 35 पति चमन गंझू गोलीटांड निवासी फूलमती कुमारी 13 पिता धनेश्वर गंझू तथा सिमराटांड निवासी संजय उरांव 21पिता अर्जुन उरांव शामिल हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महावीर गंझू अपनी जेठ सास और साली के साथ बाइक से गोलीटांड स्थित ससुराल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार संजय उरांव अपने साथियों के साथ गणेशपुर की ओर जा रहे थे। गणेशपुर हाई स्कूल के समीप साइड लेने के दौरान दोनों बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही स्नेह फाउंडेशन के शशि भूषण एवं संस्था के अन्य सदस्य सीसीएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां चिकित्सक अलीशा टोप्पो एवं खुशबू कुमारी ने प्राथमिक उपचार किया। चार घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया। इलाज के दौरान अनुज उरांव ने भी दम तोड़ दिया।उधर सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *