संवाददाता राम कुमार
बालूमाथ। प्रखंड अंतर्गत बसिया पंचायत के पाहन टोला में बिनोद गंझु एवं बहेरा में राजधानी यादव का घर को जंगली हाथी ने ध्वस्त कर दिया. साथ ही घर में रखें अनाज को खा कर चट कर दिया. जिससे पीड़ित परिवार को लाखो का नुकसान हुआ है.पीड़ित परिवार ने वन विभाग से हुई क्षति का मुआवजा की मांग की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा घटना स्थल पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया.पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया.उन्होंने कहा की विगत एक वर्षों से हाथी से नुकसान का मुआवजा अभी तक नहीं मिला है.जल्द से जल्द विभाग मुआवजा का भुगतान करें.बसिया मुखिया बिमला देवी के द्वारा वन विभाग एवं सरकार से मांग करते हुए कहा की पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा मुहैया कराया जाए. ताकि गरीब परिवार अपना गुजारा कर सके.मौके पर रामप्रवेश राम,सुरेश यादव, विनोद गंझु,राम कुमार उरांव, राजेश यादव,वन विभाग के अमित कुमार,मृत्युंजय कुमार, रूकमणिया देवी समेत ग्रामीण उपस्थित थे।
बसिया में जंगली गजराज का कहर जारी, दो घरों को किया ध्वस्त
