Skip to main content

Birsa Times

खरांटी-ओबरा मार्ग पर विशेष वाहन जांच अभियान, 64 वाहनों से ₹2.29 लाख का शमन अधिरोपित

खरांटी-ओबरा मार्ग पर विशेष वाहन जांच अभियान, 64 वाहनों से ₹2.29 लाख का शमन अधिरोपित

रिपोर्ट- प्रमोद कुमार सिंह
औरंगाबाद :-
जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा के निर्देशानुसार वृहस्पतिवार को जिला परिवहन पदाधिकारी सुनंदा कुमारी के नेतृत्व में खरांटी-ओबरा मार्ग के आसपास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान दोपहिया एवं अन्य वाहनों की सघन जांच की गई। इस क्रम में हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन निबंधन प्रमाण-पत्र (आर.सी.), बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। जांच के दौरान हेलमेट नहीं पहनने तथा मोटर वाहन अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने वाले कुल 64 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ₹2,29,500 का शमन अधिरोपित किया गया।
अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पूर्णतः पालन करने की सलाह दी गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है तथा स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एवं मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के प्रभावी अनुपालन के लिए इस प्रकार के विशेष वाहन जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे मोटर वाहन अधिनियम के सभी प्रावधानों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का परिचय दें।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *